(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

एचएमवी में नव वर्ष के नव समैस्टर हेतु हवन यज्ञ का आयोजन






जालंधर (मोहित) - हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में नव समैस्टर के शुभारंभ हेतु प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में मंगलकामना हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उप प्रधान डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति, नई दिल्ली, चेयरमैन लोकल कमेटी, जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद एवं उनकी धर्मपत्नी अरुणिमा सूद उपस्थित रही। हवन में मन्त्रोच्चारण एवं आहुतियों के माध्यम से सर्वमंगल की कामना की गई। संगीत विभाग से डॉ. प्रेम सागर व उनकी टीम ने भजन - ऐसा दे वरदान दाता.. प्रस्तुत कर वातावरण को आनन्दमय बनाया। प्राचार्या अजय सरीन ने अपने शुभाषीश में सर्वप्रथम सबको नव वर्ष के नव समैस्टर को बधाई दी एवं परम पिता परमात्मा से सर्वजन हेतु सुखद एवं सुफल भविष्य की कामना की। उन्होंने मुख्यातिथि जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद एवं  अरुणिमा सूद की उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ का उद्देश्य वास्तव में गत उपलब्धियों के प्रति कृतज्ञता एवं आगामी लक्ष्यों के प्रति वचनबद्धता हेतु आशीष प्राप्ति का एक साधन है। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले आर्य बनना चाहिए एवं आर्य की सबसे बड़ी विशेषता  एक के स्थान पर दोगुणा प्रदान करना है। इसलिए सदैव अपने कार्यस्थल के प्रति ईमानदार रहते हुए कार्यस्थल को दोगुणा प्रदान करने हेतु वचनबद्ध रहे। उन्होंने परमपिता परमात्मा से भविष्य में संस्था की ओर अधिक उच्चतता हेतु प्रार्थना की। उन्होंने डी.ए.वी. प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान आर्य रत्न डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) शिव रमन गौड़ एवं जनरल सैक्रेटरी श्री अजय सूरी जी के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। मुख्यातिथि जस्टिस एन.के. सूद ने अपने शुभाषीश में संस्था को अनगिनत उपलब्धियों हेतु बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि निश्चय ही एच.एम.वी. इस वर्ष भी उपलब्धियों की शिखरता को प्राप्त कर अपनी गरिमा को बनाए रखेगा।

इस अवसर पर एच.एम.वी. के वार्षिक प्लैनर-2023 का विमोचन किया गया जिसकी टीम डा. अंजना भाटिया, सुशील कुमार, रवि मैनी, डॉ. मीनू तलवाड़ को बधाई दी। एच.एम.वी. न्यूज का विमोचन कर उनकी टीम इंचार्ज पब्लिकेशन रीतू बजाज, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, डॉ. सीमा खन्ना, आशीष चड्ढा, परमिंदर सिंह को बधाई दी तथा मास कम्यूनिकेशन विभाग की एच.एम.वी. विकान न्यूका पेपर का विमोचन कर विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा को बधाई दी। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा एवं डीन यूथ वैलफेयर नवरूप, सह स्टाफ सैक्रेटरी डॉ. श्वेता चौहान, पंकज ज्योति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एस.एन. मायर की दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। धन्यवाद प्रस्ताव हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया द्वारा किया गया। अंत में शांति पाठ कर सर्वमंगल की कामना की गई। हवन यज्ञ डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा सम्पन्न किया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar