(Date : 01/May/2424)

(Date : 01/May/2424)

डिप्स स्कूल का पीएसईबी परीक्षा में परिणाम 100% रहा | आई.आई.टी रोपड़ के आई हब अवध केंद्र पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया | के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं नाम 10+2 बोर्ड परीक्षा परिणामों में बाज़ी मारी | कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा | शहर में कानून व्यवस्था खराब, दिन-रात हो रही घटनाएं-सुशील रिंकू |

पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ज़रूरत मंदो को गर्म कपड़ों का वितरण किये






जालंधर  (तरुण) :-  पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रिया महाजन के कुशल मार्गदर्शन अंतर्गत एनसीसी कैडेटों ने शहर में झुग्गीवासियों के बीच गर्म कपड़े और खाने का सामान वितरित करके नए साल का जश्न मनाया। एनसीसी कैडेटों ने अपने क्षेत्रों के घरों से कपड़े चप्पल, जूते और खाने-पीने का सामान एकत्र किया और झुगियों में रहने वाले लोगों के बीच वितरित किया, जिन्हें मौजूदा मौसम की स्थिति के दौरान इसकी जरूरत थी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने कहा कि हमारे कॉलेज के एनसीसी कैडेट हमेशा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं। कुछ दिन पहले कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मदर टेरेसा होम के अनाथ बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया। नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा जी और प्राचार्य ने छात्रों को मानवता के लिए काम करने के लिए प्रेरित करने पर एनसीसी यूनिट के प्रयासों की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar