(Date : 01/May/2424)

(Date : 01/May/2424)

डिप्स स्कूल का पीएसईबी परीक्षा में परिणाम 100% रहा | आई.आई.टी रोपड़ के आई हब अवध केंद्र पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया | के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं नाम 10+2 बोर्ड परीक्षा परिणामों में बाज़ी मारी | कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा | शहर में कानून व्यवस्था खराब, दिन-रात हो रही घटनाएं-सुशील रिंकू |

डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के मेंटर्स ने एचएमवी का प्लैनर 2023 किया रिलीज़






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के वार्षिक फीचर के तहत इस वर्ष भी डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के मेंटर्स के द्वारा एचएमवी का प्लैनर 2023 रिलीका किया गया। प्लैनर को डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, वाइस प्रेकाीडेंट एच.आर. गंधार तथा डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) शिव रमन गौड़ द्वारा रिलीका किया गया। उन्होंने एचएमवी टीम के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि एचएमवी द्वारा प्रति वर्ष की जाने वाली यह पहल वाकई प्रशंसनीय हैै। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी ने उन्हें बताया कि इस वर्ष प्लैनर की थीम ‘एक्सीलैंस’ है। एचएमवी ने 2022 में हर क्षेत्र में एक्सीलैंस प्राप्त की है। चाहे वह नैक का ग्रेड हो, एसोचैम अवार्ड हो, नैशनल पत्रिकाओं की रैंकिंग हो या अकादमिक व खेल के क्षेत्र में प्राप्तियां हों, एचएमवी सदैव सबसे ऊपर रहा है। इन सभी उपलब्धियों पर प्रधान डॉ. पूनम सूरी जी ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को बधाई दी तथा परम पिता परमात्मा से इस वर्ष की उपलब्धियों की लम्बी सूची होने की कामना की। प्लैनर टीम में सुशील कुमार (इंचार्ज) तथा सदस्यों डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. मीनू तलवाड़ व रवि मैनी शामिल थे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने टीम को बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar