(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

एच.एम.वी. की उन्नत भारत अभियान टीम ने किया नुक्कड़ नाटक






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान (यूबीए) की टीम द्वारा गिल्लां गांव में नुक्कड़ नाटक दिखाया गया। कॉलेज की छात्राओं ने गांववासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा बताया कि स्वच्छ व ग्रीन इंडिया के सपने को साकार करने के लिए छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। टीम में यूबीए कोआर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, सदस्या श्रीमती अलका शर्मा तथा इंचार्ज लीगल लिटरेसी सैल शामिल थे। गांव की सरपंच बलविंदर कौर ने उनका स्वागत किया। कोआर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने गांववासियों को प्लास्टिक का प्रयोग रोकने व खुले में कूड़े न फेंकने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने ‘भारत स्वच्छ हो, सबसे स्वस्थ हो’ स्लोगन प्रस्तुत किया। डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने गांव की सरपंच बलविंदर कौर का धन्यवाद किया कि उन्होंने गांववासियों के रूबरू होने का अवसर प्रदान किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने यूबीए टीम के सदस्यों के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि छोटे-छोटे प्रयास निरंतर करके ही हम स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते  हैं। एचएमवी की टीम में अरविंद चंदी भी शामिल थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar