(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

संस्कृति केएमवी स्कूल में अध्यापकों के लिए स्किल एजुकेशन वार्तालाप सत्र का आयोजन किया गया






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- संस्कृति केएमवी स्कूल में अध्यापकों के लिए वार्तालाप सत्र आयोजन किया गया । विद्यालय प्रधानाचार्या रचना मोंगा जी ने आर पी सिंह (ज्वाइंट सेक्रेट्री‚ सीबीएसई) का हार्दिक स्वागत किया। जिसमें सीबीएसई ज्वाइंट सेक्रेट्री स्किल एजुकेशन आर. पी. सिंह ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी का कौशल ज्ञान शिक्षित होना अधिक महत्वपूर्ण बताया। आर पी सिंह जी ने बताया कि अध्यापक हमेशा अपने द्वारा ग्रहण किए गए ज्ञान को ही विद्यार्थी तक पहुंँचाता है। जिस प्रकार किसी संस्था में कार्य कर रहे व्यक्ति के लिए उस संस्था के द्वारा ही ट्रेनिंग दी जाने पर वह कुशलतापूर्वक संस्था के कार्य को संभाल पाता है। उसी प्रकार विद्यार्थियों का भी ग्रहण की हुई शिक्षा को कौशलपूर्ण ढंग से अभ्यास में लाना अत्यंत आवश्यक है। पुस्तकें पढ़कर ज्ञान हासिल करना और प्रत्येक वर्ष अगली कक्षा में चले जाना ही शिक्षा नहीं है। सीखी हुई शिक्षा को कार्य में लाना अत्यधिक महत्वपूर्ण है जो हमारे जीवन में काम आती है। जिसे हम कौशल शिक्षा द्वारा ही पूरा कर सकते हैं। किसी भी कार्य की कुशलता हमें नौकरी संबंधी सहायता भी देती है। वोकेशनल और स्किल बेस्ड एजुकेशन का अंतर अध्यापकों के समक्ष रखा गया। अतः विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों का भी कौशल पूर्ण शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। अंत में स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा जी ने उनके द्वारा दिए गए ज्ञान की प्रशंसा करते हुए अध्यापकों को उसे अपनी दिनचर्या में ध्यान रखने के लिए आश्वस्त किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar