(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

डिप्स के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज ने पीएसईबी बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम का जश्न मनाया | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया | डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के नौ छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए | के.एम.वी. की स्विमिंग अकैडमी शहर वासियों की बनी पहली पसंद |

सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स मीट में डिप्स ने हासिल किए मैडल






जालंधर (प्रवीण) :- सीबीएसई द्वारा करवाई जा रही कलस्टर एथलेटिक्स मीट में डिप्स चेन के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों के मैडल पर कब्जा किया। डिप्स चेन के स्पोर्ट्स मैनेजर मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्स स्कूल मेहता चौक के शाहबाज सिंह ने अंडर 19 शॉटपुट में सिल्वर मैडल हासिल किया। डिप्स स्कूल नूरमहल की गुरलीन ने लांग जं, उग्गी की हरमन कौर  ने अंडर 19 शॉटपुट, गुरशरण सिंह ने ट्रिपल जंप में ब्रांज मैडल हासिल किया। इस मीट में विभिन्न सीबीएसई के स्कूल द्वारा भाग लिया गया था। विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को सर्टीफेकट देकर सम्मानित किया गया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने बच्चों स्टाफ के सदस्यों को इस जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे होने वाली ओऱ प्रतियोगिताओं में इससे भी बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा हर प्रतियोगिता में बिना परिणाम की चिंता किए बढ़िया प्रदर्शन करना चाहिए। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि प्रतियोगिता के मैदान में हार जीत लगी रहती है इसलिए कभी भी हार ने डरना नहीं चाहिए बल्कि अपनी पिछली पर्फोमशन को देखकर भविष्य के लिए प्ररेणा लेनी चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar