(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित | एच.एम.वी. की बीए ऑनर्स हिन्दी की छात्राओं का शानदार परिणाम |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में ‘अशोका द गे्रट’ थीम पर आधारित वार्षिक समारोह का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) - मेयर वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया और साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया जो कि ‘अशोका द गे्रट’ थीम पर आधारित था। ऐतिहासिक पात्रों पर आधारित इस कहानी में एक महान सम्राट से बौद्ध धर्म के अनुयायी बनने की यात्रा को दर्शाया गया है। इस समारोह की गैस्ट ऑफ ऑनर कामना राज अग्रवाल थे। समारोह में विद्यालय के चेयरपर्सन राजेश मेयर, उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, निदेशिका सरिता मधोक, प्रधानाचार्या हरजीत कौर घुम्मण, डिप्टी उप-प्रधानाचार्या चारू त्रेहण और मेयर गैलेक्सी की संचालिका आरती गुलाटी उपस्थित थे।

समारोह का प्रारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ हुआ और विद्यालय की प्रधानाचार्या ने गैस्ट ऑफ ऑनर का परिचय देते हुए सभी अतिथिगणों का स्वागत किया। इसके पश्चात् गेस्ट ऑफ ऑनर द्वारा मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्राफियों से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् छात्रों द्वारा सर्वव्यापी परम-पिता परमात्मा के समक्ष नत्मस्तक होते हुए कृष्ण वंदना पेश की गई। भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर अब यह समारोह उच्च बुलंदियों पर था जिसमें ‘शैडो नृत्य’ ने चार चाँद लगा दिए।


इस नृृत्य में मेयर वर्ल्ड में समय-समय पर होने वाली गतिविधियों की झलक दिखाई गई थी। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार नन्हे-मुन्ने बच्चे योग्य व्यक्ति बनकर निकलते हैं और उच्च व्यक्तित्व हांसिल करते हैं। इसका सारांश हमें इस नृत्य में देखने को मिलता है।  फिर गैस्ट ऑफ ऑनर ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और गैस्ट ऑफ ऑनर ने उन्हें संबोधित किया । इसके पश्चात् छात्रों द्वारा नाट्य मंचन किया गया। जिसमें सम्राट अशोक की बाल्यावस्था से अभिज्ञान प्राप्ति की जीवन यात्रा दिखाई गई। कहानी उस सम्राट की, जिसकी खून से लथपथ तलवार ने पूरे भारत पर विजय पाई। एक प्रचारक जिसने गौतम बुद्ध के उपदेशों को फैलाया। मेयराइट्स (मेयर वर्ल्ड के छात्र) के अभिनय और नृत्य प्रस्तुति के सम्मिश्रण ने समारोह के वातावरण को शिखर पर पहुँचा दिया।

गैस्ट ऑफ ऑनर द्वारा विद्यालय व आयोजित समारोह की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्हें गर्व है कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। ‘अशोका द गे्रट’ थीम की प्रंशसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे विषय छात्रों को उनके इतिहास से जोड़ते हैं।

अंत में विद्यालय के प्रमुख लडक़े (हैड बवॉय) अतुल्या मलहन ने धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण दिया और गैस्ट ऑफ ऑनर तथा अन्य सभी  अतिथिगणों का आभार प्रदर्शन किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समाप्न हुआ। सभी अतिथियों, अध्यापकों व छात्रों के लिए रात्रि भोज का प्रबंध किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar