(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) की दो दिवसीय इकेस्टेसी (एक्सटेसी 2022) नामक फेस्ट का आयोजन किया गया






जालंधर (मक्कड़) :- पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) की दो दिवसीय इकेस्टेसी (एक्सटेसी 2022) नामक फेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट में एमबीबीएस के विद्यर्थियों की ओऱ से विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं करवाई कई। फेस्ट में एक्जेक्टिव डायरेक्टर डा. कंवलजीत सिंह, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. राजीव अऱोड़ा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। पहले दिन कविताएं मुकाबले करवाए गए। इसके बाद मेडिकल और बालीवुड से संबंधिंत क्विज मुकाबले क्विज मुकाबले करवाए गए। जिसमें बच्चों ने बढ़ –चढ़ कर भाग लिया। दूसरे दिन सोलो और ग्रुप में गायन मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों की ओऱ से एक था सर्जन नामक स्किट पेश जाएगी। अंत में मिस्टर औऱ मिस इकेस्टेसी का चयन भी किया जाएगा। इस अवसर पर एक्जेक्टिव डायरेक्टर डा कंवलजीत सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में नेतृत्व क्षमता का भी विकास करती हैं। जब ये विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा जगत में नाम कमाएंगे तो पिम्स का नाम भी रोशन होगा और पूरी मैनेजमेंट को ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चे के अंदरूनी विकास में भी सहायक होती हैं और बच्चों में टीम भावना का भी विकास करती हैं। जरूरी नहीं कि प्रतियोगिता को जीतना ही लक्ष्य होना चाहिए। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना भी जरूरी होता है और आज इन बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं ने सदैव बच्चों को लाभान्वित किया है। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर श्री अमित सिंह ने कहा कि ऐसे फेस्ट विद्यार्थियों में छिपी लीडरशिप की प्रतिभा को सामने लाते हैं। पिम्स में विद्यार्थियों की ओऱ से करवाया गया फेस्ट इसी की सफल उद्हरण है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी बच्चे इसी शिद्धत से साथ इस फेस्ट की परम्परा को आगे बढ़ाएंगे। आने वाले समय में ऐसे ही पिम्स को उपलब्धियों तक पहुंचाएंगे। पिम्स के डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया का पिम्स हर दिन नए आयाम को छू रहा है। उन्होंने बताया कि पिम्स के विद्यार्थी जो पीजी पास कर अच्छे कालेजों में पढ़ाई कर रहे हैं और कई सफल डाक्टर भी बन चुके हैं। हमें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पिम्स में बच्चों की ओऱ से 2018 में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके बाद कोरोना आ गया। इसके बाद इस साल पिम्स के विद्यार्थियों की ओर से इकेस्टेसी (एक्सटेसी 2022) नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस साल फरवरी और नवंबर में नए विद्यार्थियों का स्वगत भी किया गया। उन्होंने कहा कि पिम्स के मेडिकल की पढ़ाई बहुत करनी पड़ती है और ऐसे में बच्चों को मनोरंजन करने का समय नहीं मिलता लेकिन ऐसी कार्यक्रमों के द्वारा विद्यार्थियों में नई उर्जा लाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar