(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सामाजिक विषयों पर करवाई इंटर हाउस माइम प्रतियोगिता






जालंधर (प्रवीण) :- बच्चों में कला के हुनर को निखारने के लिए डिप्स सुरानुस्सी में इंटर हाउस माइम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर माइम पेश किया गया और बताया गया कि किस तरह हमारे समाज में लोग विभिन्न तरह के मानसिक दबाव से परेशान है। बच्चों द्वारा रेप, भष्ट्राचार, हिंसा, अत्याचार को रोकने और ट्रांसजेंडर समानता का संदेश दिया गया।

बच्चों ने बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने विचारों को अपनी भावनाओं के माध्यम से सबके समक्ष पेश किया। यह प्रतियोगिता एक्टिविटी इंचार्ज आशा नागपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में स्फायर हाउस ने पहला और पर्ल हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। जीतने वाले सभी विद्यार्थियो को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वाइस प्रिंसिपल रूबी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के हुनर की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी बहुत ही सरहानीय कला का प्रदर्शन किया। माइम नाटक में एक ऐसी विद्या है जिसमें शब्दों का उच्चारण कर केवल मुख के और शारीरिक भावों से अपनी बात को समझाना होता है और इसमें सभी बच्चों ने बहुत ही बढ़िया सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar