साईं दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा गोल्डन जुबली एलुमनी मीट “मिलनी 2026”

1975 तक के पास-आउट विद्यार्थियों को पुराने साथियों और शिक्षकों से पुनः जुड़ने का मिलेगा अवसर

जालंधर/अरोड़ा- साईं दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल चौक, जालंधर के पूर्व विद्यार्थियों को पुराने दिनों की यादों से जोड़ने तथा आपसी भाईचारे और मित्रता को पुनः जीवंत करने के उद्देश्य से “गोल्डन जुबली एलुमनी मीट—मिलनी 2026” का आयोजन 18, 19 और 20 दिसंबर 2026 को किया जा रहा है। इसमें स्कूल के 1975 तक के पास-आउट बैचों के सभी पूर्व विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर को पूर्व विद्यार्थी अपने परिवारों सहित रायपुर मैदान के लिए रवाना होंगे। जालंधर से प्रस्तावित मार्ग होशियारपुर, माहिलपुर, जाजों, हारोली, ऊना होते हुए रायपुर मैदान रहेगा। इस दौरान परिवारों के लिए मनोरंजन एवं आपसी मेल-मिलाप की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 18 एवं 19 दिसंबर के कार्यक्रम में लंच, हाई-टी, डिनर, मनोरंजन कार्यक्रम, रात्रि ठहराव, अगले दिन नाश्ता, नंगल डैम में बोटिंग/जंगल सफारी तथा लंच आदि शामिल हैं। इसका अनुमानित खर्च ₹4,500 प्रति व्यक्ति रखा गया है, जिसमें ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल है, जबकि आने-जाने का खर्च अलग होगा।

20 दिसंबर को सुबह 11 बजे साईं दास स्कूल में मुख्य एलुमनी समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल के 10वीं कक्षा के पुराने कमरे का भ्रमण, राष्ट्रगान, स्कूल चेयरमैन, प्रिंसिपल, सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षकों तथा विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन, दिवंगत पूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को श्रद्धांजलि, सम्मानित शिक्षकों का आशीर्वाद तथा मैराथन/पत्ता तोरण जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए ₹500 प्रति व्यक्ति योगदान निर्धारित किया गया है।

इसी दिन शाम को स्थानीय होटल/रिसॉर्ट में फैमिली एंटरटेनमेंट प्रोग्राम का आयोजन होगा, जिसमें तंबोला, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेल, म्यूजिकल चेयर, पिलो पासिंग, संगीत एवं डांस कार्यक्रम सहित अनेक मनोरंजक गतिविधियां होंगी। इसके लिए ₹1,000 प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी भागीदारी की शीघ्र पुष्टि करें, ताकि उनके लिए आवास, भोजन, परिवहन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर की जा सकें। आयोजकों का कहना है कि यह मिलन समारोह पुराने दोस्तों, शिक्षकों और स्कूल के साथ बिताए सुनहरे पलों को फिर से याद करने का एक विशेष अवसर होगा।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क:
अश्वनी सहगल – 94170-34748

Check Also

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील रिंकू ने कनाडा में सांसद सुख धालीवाल से की मुलाकात, पंजाबियों और सिख नेताओं से भी कर रहे संवाद

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू इन दिनों …