लायंस क्लब जालंधर द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य

जरूरतमंद परिवार को बेटी की शादी के लिए राशन सामग्री भेंट

जालंधर (अरोड़ा) :- सेवा भावना को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब जालंधर द्वारा सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज एक अत्यंत सराहनीय कार्य किया गया।क्लब के प्रधान लायन अश्वनी मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक जरूरतमंद परिवार को उनकी सुपुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर राशन सामग्री भेंट की गई, ताकि परिवार इस मांगलिक कार्य को सम्मानपूर्वक संपन्न कर सके।इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डाक्टर अमरजीत सैनी थे। यह सेवा प्रकल्प पूर्व प्रधान लायन सुरिंदर कौर चौधरी, प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह एवं पी.आर.ओ. लायन सरवन अग्रवाल के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, डाक्टर अमरजीत सैनी, ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा, साहिल अरोड़ा, कृष्ण लाल अनेजा, मोहित सलूजा, रमेश कुमार कश्यप, बलकार सिंह सैनी, राकेश खिल्लन, गुरदीप सिंह ठुकराल, गौरव उप्पल सहित क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रधान लायन अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि लायंस क्लब जालंधर हमेशा से ही समाज सेवा में अग्रणी रहा है। क्लब का ध्येय है – “जहाँ जरूरत है, वहाँ लायन है”। भविष्य में भी क्लब ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

About newsadmin

Check Also

पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान

हेल्थ केयर सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए सर्किट …