जालंधर में संकीर्तन एवं श्रीहरिकथा महोत्सव संपन्न

जालंधर (अरोड़ा) :- बस्ती पीरदाद, ओल्ड ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी के अपना पार्क में 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक चला तीन दिवसीय संकीर्तन एवं श्रीहरिकथा महोत्सव आज भंडारे के साथ विधिवत संपन्न हुआ। परम पूज्य जगद्गुरु श्रीमद् भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी के आशीर्वाद से आयोजित इस महोत्सव में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन दास (गोकुल वाले) जी ने श्रीहरिकथा का रसपान करवाया।

कार्यक्रम में 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास महाराज जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। आयोजक एवं निवेदक : मनोहर लाल शर्मा, डॉ. दविंदर शर्मा, कुलदीप राज शर्मा, गुरचरण सिंह, परमिंदर सिंह, रवि शर्मा, डॉ. जतिंदर शर्मा समस्त भगवत प्रेमी भक्तजन आयोजकों ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

About newsadmin

Check Also

पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान

हेल्थ केयर सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए सर्किट …