Breaking News

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने बैसाखी उत्सव पर दो मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद के रूप में चेक भेंट किए

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने बोर्ड मीटिंग के पश्चात बैसाखी का उत्सव प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में बड़ी धूम-धाम से मनाया। सदस्यों ने पंजाबी गीत व भंगड़ा डाला व एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान पवन कुमार गर्ग व पूर्व प्रधान विजय शर्मा की रहनुमाई में एक जरूरतमंद मेधावी छात्र व एक छात्रा को कॉलेज की फीस भरने के लिए 11000/- के चेक भेंट किए। इस प्रोजेक्ट में सहयोग विजय शर्मा ने किया। शर्मा साहब ने बताया कि एक छात्र को हम छोटी क्लासों से ही पढ़ने के लिए आर्थिक मदद कर रहे हैं ,इसके ईलावा अगर कोई और भी डिमांड आए तो वो भी हमारा क्लब पूरी करता है। अलायंस क्लब जालंधर समर्पण समाज सेवा के लिए हमेशा ही अग्रनी रहता है। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर केवल शर्मा ,संजीव गंभीर, दया कृष्णा छावड़ा, पी आर ओ सुरेंद्र हांडा, डी पीआरओ जगन्नाथ सैनी, राकेश चावला, सीनियर ऐली एम एल गुप्ता ,विनोद कौल, हर्षवर्धन शर्मा ,मनोज कुमार, सेवा सिंह, बलकार सिंह , अश्वनी नागपाल, महेंद्र छाबड़ा, व अन्य सदस्य मौजूद थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *