Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

स्वतंत्रता बहुत कीमती है और इसे बनाए रखना बहुत जरूरी है : अनिल चोपड़ा / संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं में 78वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यह दिवस ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में मनाया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी स्कूलों के किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्नों छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया और अध्यापकों ने उनमें देशभक्ति का जज्बा भरा। विद्यार्थियों ने जलियांवाला वाला बाग हत्याकांड की कहानी और एक भारतीय सैनिक और उसके परिवार की भावनाओं पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति देशभक्ति और गर्व का प्रदर्शन भी किया। विद्यार्थियों ने देश के जीवंत रंग- हरा, सफेद और केसरिया रंग की पोशाक पहनी हुई थी। उन्होंने 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता बहुत कीमती है और इसे बनाए रखना बहुत जरूरी है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *