लायंस क्लब जालंधर ने किया पौधारोपण का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान श्रीराम आनंद व मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान डाक्टर पी जे ऐस अनेजा की रहनुमाई में साऊथ सिटी नजदीक मंजीत फार्म हाउस के पास सड़क पर 50 पौधे लगाकर पौधारोपण का शुभारंभ किया। उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने मुख्य मेहमान व आए हुए क्लब सदस्यों का स्वागत किया। डाक्टर अनेजा साहब ने कहा पेड़ पौधे ही पर्यावरण की दिशा तय करते हैं।यही वजह है क्लब शहर में फलदार और छायादार वृक्ष के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का उपाय कर रहा है। पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर एस आनंद, दिनेश शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह बहल, रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा सभी ने आपने संबोधन में पौधारोपण अभियान के लिए प्रधान श्रीराम आनंद व प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाक्टर अमरजीत सैनी की पौधारोपण का अभियान चलाने के लिए सराहना की। प्रधान श्रीराम आनंद ने सभी आए हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया और कहा कि आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट करते रहेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, मितुल चोपड़ा, अरुण वशिष्ट, दिनेश अरोड़ा, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जरनैल सिंह, हरदेव सिंह, जसवंत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *