AKV Global Consultant के सहयोग से जालंधर में BAMX Development का दुबई रोड शो आयोजित, उद्योगपतियों ने दिखाई निवेश में गहरी रुचि

जालंधर/अरोड़ा – यूएई की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी BAMX Development द्वारा अपने महत्वाकांक्षी BAMX 11 प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय होटल, जालंधर में एक भव्य दुबई रोड शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन AKV Global Consultant, जालंधर एवं अरोड़ा मेटल ग्रुप के परम अरोड़ा के सहयोग से किया गया।


कार्यक्रम में यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड (रजि.) के कन्वीनर नरेंद्र सग्गो तथा नितिन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जालंधर के अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपति, व्यवसायी एवं निवेशकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


रोड शो के दौरान BAMX Development की टीम ने दुबई के तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट बाजार, BAMX 11 प्रोजेक्ट की विशेषताओं, निवेश के लाभ, आकर्षक रिटर्न तथा निवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की। उपस्थित उद्योगपतियों ने प्रोजेक्ट में गहरी रुचि दिखाई और दुबई में निवेश की संभावनाओं पर विशेषज्ञों से विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित एवं लाभदायक निवेश के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में सभी अतिथियों, उद्योगपतियों एवं सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया गया।

Check Also

‘सतलुज’ फिल्म पर रोक लगाकर सरकार ने मानवाधिकारों का हनन किया – ढिल्लों

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाबी फिल्म ‘सतलुज’ पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ा विरोध करते हुए …