एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विश्व बंधु वर्मा को सम्मान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के इतिहास विभाग के वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. विश्व बंधु वर्मा को शिवाजी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, अमरावती (महाराष्ट्र) के वार्षिक समारोह में इतिहास विषय में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हेतु “बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इतिहास विषय में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पीएच.डी. की डिग्री संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती (महाराष्ट्र) से प्राप्त की है। उनके शोधकार्य का विषय था —“Sikh Rule under Banda Singh Bahadur (1670–1716)”, जिसमें उन्होंने बंदा सिंह बहादुर के नेतृत्व में स्थापित सिख शासन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, प्रशासनिक व्यवस्था, सैन्य संगठन तथा सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने शिवाजी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी अपने शोधपत्र का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। उनके शोधपत्र का शीर्षक था —
“Aspiration and Reality: India’s Geostrategic Emergence and Socio-Economic Transformation in the Journey towards Viksit Bharat @2047.” यह शोधपत्र कॉलेज की शोध पत्रिका “Research Awakening” में प्रकाशन हेतु चयनित किया गया है, जो उनके शोधकार्य की गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता को दर्शाता है। एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने डॉ. विश्व बंधु वर्मा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक कार्यों से अपने महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहें। महाविद्यालय परिवार ने भी डॉ. वर्मा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *