Friday , 15 May 2026

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (C.J.R. ब्रांच) के छात्र की शानदार उपलब्धि

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (C.J.R. ब्रांच) के होनहार छात्र श्रेयांश जैन ने Battle of Brains @ LPU Freestyle Chess 960 Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल एज कैटेगरी में लगातार दूसरी बार, प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता Lovely Professional University (LPU) में 28 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्रेयांश ने अपनी उत्कृष्ट रणनीति, तेज सोच और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल श्रेयांश की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके मार्गदर्शकों और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है। स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रेयांश जैन की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह दर्शाती है कि निरंतर अभ्यास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *