Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में लॉर्ड स्वराज पॉल को दी गई श्रद्धांजलि

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में एपीजे एजुकेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाल जी के छोटे भाई

जालंधर (अरोड़ा) :- दिवंगत लॉर्ड स्वराज पाल जी को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ नीरजा ढींगरा ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कि कहा कि लॉर्ड स्वराज पॉल जी एक भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति, समाजसेवी और लेबर राजनीतिज्ञ थे। 1996 में वे एक लाइफ पीयर बने, वे सिटी ऑफ़ वेस्टमिनिस्टर में बैरन पॉल की उपाधि के साथ मालेबन के हाउज़ ऑफ़ लॉर्ड्स में बैठे. उन्होंने कहा कि लॉर्ड स्वराज पॉल जी संवेदनशील व्यक्तित्व होने के नाते समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और हमेशा एपीजे परिवार के लिए एक सफल मार्गदर्शक बने रहे, उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

डॉ ढींगरा ने कहा कि लॉर्ड स्वराज पॉल का एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के प्रति विशेष लगाव था और वह हमेशा ललित कलाओं के क्षेत्र में इसकी निरंतर प्रगति देखकर प्रसन्न होते थे। उन्होंने कहा कि चाहे आज वह शारीरिक रूप में हमारे पास नहीं है पर उनके द्वारा दिए गए आशीष हमेशा कॉलेज को प्रगति पथ पर बढ़ने के लिए दिशा प्रदान करते रहेंगे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *