सेंट सोल्जर कॉलेज (कोएड) के छात्र छू रहे हैं बुलंदियां

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (कोएड) में बढ़ रही रोज़गार की संभावनो और पीछे वर्षो के छात्रों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिकार्ड्स देखते हुए युवा सेंट सोल्जर कॉलेज (कोएड) में दाखिला लेने के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ रही है । इसके बारे में जानकारी देते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि आज के युग में शिक्षा बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है, केवल पढ़ाई ही नहीं इसके साथ साथ खेल कूद का मानव शरीर में बहुत बड़ी भूमिका है। इसी बात को मध्यनज़र रखते हुए सेंट सोल्जर कॉलेज (कोएड) पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक शिक्षा पर भी महत्त्व दे रहा है। इसका सीधा सा कारण कॉलेज स्टाफ की काबिलियत, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने रुचि के अनुसार छात्र कॉलेज में (बी.ए), (बी.कॉम), (बी.सी.ए), (बी.पी.डी), डिप्लोमा इन प्रोफ. एकाउंटेंसी, डी.सी.ए, डी.लैब., पी.जी.डी.सी.ए, पी.जी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड इनफार्मेशन सिक्योरिटी, पी.जी. डिप्लोमा इन पर्सनेल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन कोर्स कर अपना भविष्य बना सकता है। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि कॉलेज के छात्रों ने बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, बॉडी बिल्डिंग, आदि खेलों में जीत हासिल कर भारत एवं ग्रुप का नाम रोशन कर चुके है।

Check Also

भारत विकास परिषद्, मेन ब्रांच शाखा के तत्वावधान में आज “पहला कदम स्कूल” में सेवा का एक विशेष प्रकल्प आयोजित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- विद्यालय के चेयरमैन राजिन्दर ऋषि ने परिषद् के सभी आगंतुक अतिथियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha