युद्ध नशे के विरुद्ध : सैकड़ों बाइक सवारों ने रैली के माध्यम से ‘पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स’ का दिया संदेश

कैबिनेट मंत्री, डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, मेयर और चेयरमैनों ने रैली को रवाना किया, नौजवानों को नशों से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का दिया आह्वान

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के मुताबिक रंगला पंजाब सृजन के लिए नशों के खिलाफ फैसलाकुन जंग छेड़ी : मोहिंदर भगत

जालंधर, 22 नवंबर अरोड़ा :- पंजाब से नशों को जड़ से खत्म करने का आह्वान देते हुए पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, मेयर विनीत धीर, प्रधान हॉकी पंजाब नितिन कोहली, शालीन मित्रा, ‘नशा मुक्ति मोर्चा’ के दोआबा कोऑर्डिनेटर अतिन अग्निहोत्री, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा और ‘नशा मुक्ति मोर्चा’ के जालंधर कोऑर्डिनेटर शैंकी भगत ने आज शहर के बर्लटन पार्क से सूबा सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत एक विशाल बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘नशा मुक्ति मोर्चा’ द्वारा करवाई गई इस रैली में जालंधर भर से सैकड़ों बाइक सवारों ने हिस्सा लिया और शहर में से गुजरते हुए ‘पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश दिया।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ एक फैसलाकुन जंग छेड़ रखी है और इस मुहिम को समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक जन-आंदोलन में तब्दील कर दिया है। श्री भगत ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य पंजाब के नौजवानों को नशों से बचाना और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच के मुताबिक सूबे को उसके प्राचीन शानदार दौर की ओर ले जाना है।

उन्होंने नौजवानों से पंजाब से नशों को खत्म करने और मुख्यमंत्री के रंगले पंजाब के सपने को साकार करने में मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित करने और नशों से दूर रखने के लिए ‘ खेड़ा वतन पंजाब दिया’ जैसी पहलें की जा रही है।उन्होंने ‘खेड़ा वतन पंजाब दिया’ को बहुत ही सफल उपक्रम बताया, जिसमें सूबे के लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह उपक्रम मुख्यमंत्री पंजाब की ‘रंगला पंजाब’ की सोच को दर्शाता है। इस जागरूकता मुहिम के लिए प्रतिभागियों और ‘नशा मुक्ति मोर्चा’ की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए श्री भगत ने नौजवानों से नशों से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की अपील की।

विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विरोधी धड़ों को सिर्फ चुनाव नजदीक आने पर ही नौजवानों की याद आती है और मार्च निकालती हैं, जिसके पीछे सिर्फ वोट-बैंक की सियासत होती है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के जरिए सूबे से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए सच्चे प्रयास किए हैं। उन्होंने सूबावासियों से नशा विरोधी इस व्यापक मुहिम को लगातार समर्थन देने की अपील भी की।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री भगत ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, ‘मांवा- धियां सत्कार योजना’ और शिक्षा प्रणाली में लाई गई क्रांतिकारी तब्दीली का जिक्र करते हुए कहा कि लोग जानते हैं कि पंजाब की भलाई के लिए असल में कौन काम कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन लोक कल्याण पहलों ने पंजाब को विकास की ऊंची पटरियों पर पहुंचाया है, जिससे सूबे के सभी क्षेत्रों की तरक्की सुनिश्चित हुई है।

इससे पहले विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों ने भांगड़ा पेश किया और नशा-विरोधी स्किट के माध्यम से नशों से दूर रहने का हुंकार दिया गया। इसी तरह, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और लोक गायक दलविंदर दयालपुरी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। यह बाइकर रैली कपूरथला चौक, फुटबॉल चौक और श्री गुरु रविदास चौक से होती हुई मॉडल टाउन के शिवानी पार्क में समाप्त हुई, जहां पंजाब खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया, ‘आप’ नेता बलवीर सिंह पाला जलालपुरिया और स्थानीय निवासियों ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया।

About admin

Check Also

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में 43वें ओलंपियन सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

कहा,पंजाब सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के कारण राज्य खेलों …