अग्निवीर भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न, 6500 उम्मीदवारों ने लिया भाग

जालंधर, 22 नवंबर अरोड़ा: जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्थानीय सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज में पिछले 9 दिनों से चल रही अग्निवीर भर्ती रैली आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 14 नवंबर से 22 नवंबर तक इस रैली में कुल 6500 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती रैली के दौरान जिला प्रशासन द्वारा उम्मीदवारों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे।

कॉलेज के अंदर उम्मीदवारों के ठहरने के लिए विशेष रैन बसेरे का प्रबंध किया गया था। इसके अलावा उम्मीदवारों का ठंड से बचाव करने के लिए भी पूरा ध्यान रखा गया।

रैली के पहले दिन महिला उम्मीदवारों के साथ आए पारिवारिक सदस्यों के लिए भी इस रैन बसेरे में ठहरने हेतु विशेष प्रबंध किया गया था ताकि महिला उम्मीदवार स्वयं को किसी भी तरह से असुरक्षित महसूस न करें।

जिला प्रशासन द्वारा भर्ती रैली के दौरान भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए रोजाना रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ दोपहर के भोजन का विशेष इंतजाम किया गया था।

रैली में असफल रहने वाले उम्मीदवारों के लिए जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो द्वारा विशेष करियर काउंसलिंग काउंटर की स्थापना की गई थी, जिसमें ऐसे उम्मीदवारों को भविष्य में रोजगार के अन्य अवसरों से अवगत करवाया गया।

भर्ती रैली के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सेना के अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन, जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो तथा प्रिंसिपल, सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज का विशेष तौर पर धन्यवाद किया ।

About admin

Check Also

जालंधर में एन.आई. एक्ट के मामलों के लिए विशेष लोक अदालत लगाई गई

5.74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के 284 मामलों का समझौते के जरिए निपटारा …