
जालंधर/अरोड़ा -आज वार्ड नंबर 55 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन शक्ति केंद्र प्रमुख मनोज बडेरा के निवास स्थान पर किया गया।
इस अवसर पर जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जौड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
दीपक जौड़ा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की प्रतिभाओं, सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को देश के सामने लाते हैं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
Jiwanjot Savera