Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के साहिल कुमार ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

जालंधर (अरोड़ा):- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के साहिल कुमार ने एम ए फाइन आर्ट्स तृतीय समैस्टर के साहिल कुमार ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में 180.00 ग्रेड प्वाइंट तथा 9 SGPA के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने साहिल को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी तरह निरंतर मेहनत करता रहे और आने वाली कक्षाओं में भी इस स्थान को बरकरार रखें। डॉ ढींगरा ने इन मेधावी छात्र को दिशा-निर्देश देने के लिए एवं प्रेरित करने के लिए फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष डॉ रिम्पी अग्रवाल एवं डॉ जीवन कुमारी के प्रयासों की भरपूर सराहना की और कहा कि वे इसी तरह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ताकि विद्यार्थी बुलंदियों को चूमते रहे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *