केएमवी के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय रामानुजन क्विज़ में शीर्ष स्थान हासिल किए

इस अंतरराष्ट्रीय क्विज़ में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

जालंधर (मोहित अरोड़ा):- कन्या महा विद्यालय (ऑटोनोमस) के पी.जी. गणित विभाग द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत के 10 विभिन्न राज्यों और 5 देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, फिलीपींस, यू.के., नोएडा, मुंबई, यूपी, जयपुर, चेन्नई, मेरठ, आजमगढ़ और पंजाब से 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा किया। 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:

  • कन्या महा विद्यालय, जालंधर: रूपिंदर (बी.एस.सी. गणित (ऑनर्स) सेमेस्टर VI), मानसी ठाकुर,
    इतिका, सोनाक्षी। फिलीपींस: साइरल जेड जे. बांडी-अनोन (सैन पेड्रो नेशनल हाई स्कूल, सैंटोमास), सियान अमीएल एम. मालीपोल (सैन पेड्रो नेशनल हाई स्कूल, सैन विसेंट)। भारत के अन्य विद्यार्थी: आयुष शर्मा
    (हंसराज कॉलेज, भारत)
  • वैभव कपूर (हंसराज कॉलेज, नई दिल्ली)
  • निशु, अरशदीप कौर, अलीशा शर्मा (गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर)
  • किरुबालनी बी. (श्री कृष्ण स्वामी कॉलेज फॉर वूमेन, चेन्नई)
  • ताहिर, वरुण बी. (फर्स्ट ग्रेड कॉलेज और पी.जी. सेंटर, चिंतामणि)
  • यशवंत वी. (बेंगलुरु नॉर्थ यूनिवर्सिटी, चिंतामणि)
  • कबीर प्रधान (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा)
  • हर्ष कुमार (पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़)
    प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा दिवेदी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने पी.जी. गणित विभाग की प्रमुख मिसेज वीना दीपक और गणित विभाग के अन्य संकाय सदस्यों की भी विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *