राजेश्वरी पॉल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन में प्रार्थना सभा का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन में राजेश्वरी पॉल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एपीजे स्कूल मॉडल टाउन परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान भजन, गीत तथा उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायक पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। राजेश्वरी पॉल जी त्याग, दयालुता और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति थीं। उनके व्यक्तित्व में एक सच्ची मां की छवि स्पष्ट दिखाई देती थी।

वे महिला शिक्षा के प्रति अत्यंत जागरूक थीं तथा उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि राजेश्वरी पॉल जी उन महान आत्माओं में से थीं जिन्होंने लोगों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है तथा हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *