डीएवी कॉलेज जालंधर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा शारीरिक शिक्षा सोसाइटी के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार का शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनु सूद, प्रो. सौरभ राज, डॉ. अजय और छात्रों ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात डॉ मनु सूद ने मेजर ध्यानचंद के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सूद ने 1952 से ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों की उपलब्धियों को रेखांकित किया, जिनमें कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के छह सदस्य जो डीएवी कॉलेज जालंधर के पूर्व छात्र थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्व में भी डीएवी कॉलेज के खिलाड़ियों का योगदान रहा है और अब भी डीएवी कॉलेज इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने मेजर ध्यानचंद जी को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में 1000 से ज्यादा गोल किए थे तथा उनकी तुलना ब्रैडमैन से भी की जाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और इस आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग की सराहना की। इस समारोह में उप प्राचार्य डॉ एस. के. तुली, प्रो. अशोक कपूर वाणिज्य विभागाध्यक्ष, डॉ. संजीव धवन, डॉ. नवीन सूद, डॉ. सीमा शर्मा (इंचार्ज कॉलेजिएट स्कूल), प्रो. पुनीत पुरी (विभागाध्यक्ष जूलॉजी), डॉ. दीपक वधावन, प्रो. अमित शर्मा, प्रो. गुरजीत, डॉ. बलविंदर, अन्य स्टाफ सदस्य, एथलीट और छात्र उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *