एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने नैशनल यूथ फेस्टिवल चेन्नई में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

जालंधर (अरोड़ा) :-एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों में न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रतिभा का लोहा मनाने में अग्रणी रहते हैं। इसी श्रृंखला में एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर का प्रतिनिधित्व करते हुए सत्यभामा यूनिवर्सिटी चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ स्थानों को प्राप्त करते हुए न केवल कॉलेज का नाम रोशन किया बल्कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को भी गौरवान्वित किया। सत्यभामा यूनिवर्सिटी में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश भर से 168 यूनिवर्सिटीज के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। एपीजे कॉलेज की छात्रा हरसिफत कौर ने वेस्टर्न वोकल सोलो में प्रथम, हरसिफत,सुखमणि, ग़ज़ल,रमनीक, हरलीन एवं अनमोल ने वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में प्रथम, क्लासिकल प्रिकशन में साहिल सिद्धू ने प्रथम, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल में हरप्रीत सिंह ने द्वितीय, फोक ग्रुप डांस में गार्गी,निशा,पलविंदर, हिमानी, भूमि, प्राची, जसपिदर एवं दिया ने द्वितीय एवं इंडियन क्लासिकल डांस में गार्गी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विजित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि आपने राष्ट्रीय स्तर पर 168 यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रथम,द्वितीयं एवं तृतीय स्थान को हासिल किया है जो अपने आप में आसान नहीं है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रतिभागिता का अवसर देने के लिए उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के यूथ वेलफेयर विभाग के इंचार्ज तथा फिजिकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ अमनदीप सिंह का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों को निरंतर जोनल,इंटर-जोनल, नार्थ ज़ोन एवं राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देने के लिए उन्होंने कालेज के कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण मिश्रा,यूथ वेलफेयर विभाग की डीन डॉ अमिता मिश्रा, नृत्य विभाग की अध्यक्ष डॉ मिकी वर्मा डॉ सुमित सिंह पद्म एवं अमनदीप सिंह के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *