कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा द्वारा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन

चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा द्वारा भारत सरकार के आह्वान पर 14 नवंबर, 2025 को ‘जनजातीय गौरव दिवस 2025’ के अवसर पर गोष्ठी का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करना और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक, सुगन लाल मीना ने की। मंच का कुशल संचालन संजीव कुमार, महासचिव, ई एस आई सी एससीएसटी एसोसिएशन हरियाणा, द्वारा किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर गौरव नेहरा, महासचिव ई एस आई सी कर्मचारी संघ हरियाणा ने व्याख्यान दिया जिसमें भगवान बिरसा मुंडा द्वारा भारत की आजादी, आदिवासी समाज के उत्थान और संघर्ष पर एक प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। बृजेश मिश्रा, सहायक निदेशक ने भारत के विकास और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने में जनजातीय समुदायों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। झारखंड राज्य से आने वाली पूनम बाला उपनिदेशक ने झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासियों द्वारा इस सौंदर्य के संरक्षण संघर्ष को रेखांकित किया। क्षेत्रीय निदेशक, सुगन लाल मीना, ने अपने अध्यक्षीय भाषण में जनजातीय समुदायों के बलिदान और समर्पण को याद किया, उन्होंने जनजातीय जीवन से आधुनिक जीवन को पर्यावरण से तालमेल सीखने और उनकी आज के दौर में प्रासंगिकता पर बल दिया और सभी कर्मचारियों को उनके गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रतीक गर्ग (उपनिदेशक), राकेश रोशन (चिकित्सा अधिकारी), और रविन्द्र कुमार (सहायक निदेशक) शामिल थे। यह आयोजन जनजातीय नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनकी विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के ESIC के समर्पण को दर्शाता है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *