Breaking News

एच.एम.वी. की बीएससी (आई.टी.) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के बीएससी (आई.टी.) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। मोनिका देवी ने 400 में से 328 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कशिश ने 323 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। सिमरन शर्मा व नंदिनी शुक्ला ने 316 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। हिमांशी अरोड़ा ने 315 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा व अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *