लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में करियर परामर्श संगोष्ठी का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के वाणिज्य विभाग ने छात्राओं के लिए एक करियर परामर्श संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें शशिकुल-रीडिफाइनिंग एजुकेशन के निदेशक रूपांश अश्वनी मुख्य वक्ता थे। अश्वनी एक सीए (ऑल इंडिया टॉपर), सीएफए, एमएफए और एक प्रसिद्ध करियर परामर्शदाता हैं। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों और करियर व्यक्तित्व विश्लेषण से अवगत कराया। प्राचार्या डॉ. सरबजीत कौर राय ने इस सार्थक संगोष्ठी के आयोजन के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर कौर की सराहना की।

About admin

Check Also

श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *