जालंधर (अरोड़ा) :- डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन योगा ऐली सुधीर सक्सैना ने योग एवं ध्यान के माध्यम से तनाव एवं चिंता मुक्त जीवन विषय पर अलायंस क्लब जालंधर के सहयोग से एक प्रेरणादायी वर्कशॉप का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एक योगा सेंटर में संपन्न हुआ। मुख्य मेहमान ऐसोशिऐशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला126-ऐन के गवर्नर संदीप कुमार ने उद्घाटन अवसर पर कहा वर्तमान जीवनशैली में तनाव और चिंता आम समस्या बन चुकी है। उन्होंने बताया कि योग और ध्यान ही ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं जो शरीर,मन और आत्मा को संतुलित कर मानसिक शांति प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के मार्गदर्शक योगाचार्य एंव डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुधीर सक्सैना ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, ध्यान विधि एवं उनकी लाभकारी बातें बताईं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप गवर्नर दितिय पदम लाल व चार्टर गवर्नर जीएस जज ने भी योगा को जीवन का हिस्सा बनांए और बड़े विस्तार से आऐ हूए यूथ संगठन के सदस्यों को बताया कि स्वस्थ जीवन कैसे जिएं।संदीप कुमार ने योगा सेंटर की मैनेजमेंट टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सन्मानित किया। इस अवसर पर चार्टर गवर्नर जीएस जज, उप गवर्नर दितिय पदम लाल, पीआई डी अनिल कुमार, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुधीर सक्सेना, डीसीएस राजेश साहनी, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ हरपाल सिंह, प्रधान राम लुभाया, कमल जैन, मदान जी, युद्धवीर मिन्हास, जसुआ ईरसाद, सोनम आहूजा, नेहा राजपूत, ईशा राजपूत व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera