Breaking News

क्लस्टर अधिकारियों को ‘उन्नत किसान ऐप’ के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया

जालंधर (अरोड़ा) :- धान की पराली के उचित प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा विकसित ‘उन्नत किसान ऐप’ के संबंध में सभी क्लस्टर अधिकारियों को स्टेट मास्टर ट्रेनर सहायक कृषि अभियंता अक्षित जैन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण सेशन की अध्यक्षता करते हुए सी.एम.एफ.ओ. नवदीप सिंह ने सभी क्लस्टर अधिकारियों को ‘उन्नत किसान ऐप’ की पराली प्रबंधन में महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल ऐप एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए छोटे और सीमांत किसानों तक अत्याधुनिक फसली अवशेष प्रबंधन मशीनों की पहुंच को और आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

उन्होंने सभी क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने नोडल अधिकारियों को इस ऐप के बारे में जानकारी प्रदान करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक क्लस्टर अधिकारी और नोडल अधिकारी अपने मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड करें और किसानों को मशीनरी प्रदान करने संबंधी कार्रवाई को अमल में लाएं। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने सभी क्लस्टर अधिकारियों को पराली प्रबंधन से संबंधित उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी आवंटित गांवों में सरपंचों, पंचायतों और अन्य किसानों के साथ लगातार संपर्क में रहें और पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय प्रयास करें। इस अवसर पर कृषि अभियंता हरचरण सिंह, कृषि अधिकारी डा. जसवीर सिंह, रमन कुमार, जूनियर तकनीशियन सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *