कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मोहिंदर सिंह केपी के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया

कहा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। आज मॉडल टाउन स्थित पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के आवास पर पहुँचकर कैबिनेट मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि जवान बेटे के इस तरह चले जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, ईश्वर परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर सहकारी कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार टीनू और आप नेता राजविंदर कौर थियाडा भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के पुत्र रिची केपी की हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से पश्चिम बंगाल में आया बदलाव – सुशील रिंकू

सुशासन, विकास और मजबूत नेतृत्व की नीतियों की जीत – रिंकूपश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *