अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने गांवों के गरीब वर्ग के युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

साल 2026-27 के दौरान विभिन्न कोर्सों के तहत 1000 उम्मीदवारों को दी जाएगी ट्रेनिंग

जालंधर (अरोड़ा) :- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने आज ग्रामीण विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था (रूडसैटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान गांवों के गरीब वर्ग के युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया, ताकि उन्हें आत्म-निर्भर बनाया जा सके। बैठक के दौरान विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गांवों से संबंधित गरीब और जरूरतमंद युवाओं को कौशल विकास तथा स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रोग्रामों से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके उनके लिए रोजगार/स्वरोजगार के रास्ते खोले जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण प्रोग्रामों के बारे में बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाई जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा प्रशिक्षण का लाभ ले सकें। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले एक साल (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान संस्था द्वारा 30 प्रशिक्षण प्रोग्राम चलाए गए, जिनमें 748 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उन्होंने वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा मेन्स पार्लर सैलून, प्लंबिंग, टेलरिंग, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग सहित विभिन्न कोर्सों के तहत 39 बैच चलाए जाएंगे, जिनमें लगभग 1000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बैठक के दौरान संस्था के लिए जमीन आवंटन, प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों की क्रेडिट लिंकेज, लोन डिस्बर्समेंट में सुधार और बैंकों तथा एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों को योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए और अधिक सक्रियता से काम करने के लिए कहा। बैठक में डायरेक्टर रूडसेटी संजीव कुमार चौहान, रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार, फंक्शनल मैनेजर जी.एम.डी.आई.सी. गुरमजोत कौर, एल.डी.एम. एम.एस. मोती, डी.एम. नाबार्ड स्विता, डी.एम.एफ. कोमल, डी.पी.एम. सुखवंत कौर, सेक्रेटरी जिला रैड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल, अक्षत जैन सीनियर मैनेजर कैनरा बैंक, डी.एम. एस.सी.एफ.सी. मंजू आदि भी मौजूद थे।

Check Also

पंजाब CM भगवंत सिंह मान 6 मई को जालंधर सेंट्रल से शुरू करेंगे चुनावी अभियान: नितिन कोहली

शाम 4 बजे से अभियान की शुरुआत, विकास, सुशासन और जनहितकारी नीतियों के एजेंडे के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *