अवतार नगर कॉलोनी में 75 लाख रुपये की लागत से बनेंगी सड़कें

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर विनीत धीर ने सड़कों के गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा होने का आश्वासन दिया

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी एवं संरक्षण सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर विनीत धीर ने आज वार्ड नंबर 47 की न्यू अवतार नगर कॉलोनी में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षद मनमीत कौर भी उपस्थित थी। इस दौरान लोगों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल इस क्षेत्र में आवागमन आसान होगा, बल्कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी। शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता को दोहराते हुए, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिदिन विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है और इन परियोजनाओं के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में सड़कों का जाल बिछाने के लिए और भी सड़क परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा और भी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर के विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। अवतार नगर कॉलोनी के निवासियों ने नई सड़क परियोजनाओं की शुरुआत के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से पश्चिम बंगाल में आया बदलाव – सुशील रिंकू

सुशासन, विकास और मजबूत नेतृत्व की नीतियों की जीत – रिंकूपश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *