Breaking News

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित यात्रा 21 नवंबर को पहुंचेगी जालंधर: डॉ. हिमांशु अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने यात्रा के स्वागत और रवानगी के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज अधिकारियों को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 21 नवंबर को जालंधर पहुंचने वाली यात्रा के सुचारू स्वागत और रवानगी के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जिला हेरिटेज सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को यादगार समारोह के रूप में मनाने का प्रोग्राम तैयार किया है, जिसके तहत यह यात्रा जिला गुरदासपुर से शुरू होकर 21 नवंबर को जालंधर पहुंचेगी और एक दिन का पड़ाव करने के बाद 22 नवंबर को बंगा के लिए रवाना होगी। डॉ. अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी मर्यादा बनाए रखते हुए यात्रा के उचित स्वागत और रवानगी के लिए आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के साथ आने वाली संगत के ठहरने, लंगर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए जरूरी इंतजाम करने की भी हिदायत दी ताकि संगत श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए यात्रा के मार्ग पर साफ-सफाई, चौकों की सजावट, रोशनी, मोबाइल शौचालय, पीने के पानी, सड़कों की मुरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्य समय पर पूरे करने के लिए कहा ताकि यात्रा से संबंधित समारोह को उचित ढंग से आयोजित किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। यात्रा को मर्यादा और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने अंतर-विभागीय तालमेल पर जोर देते हुए अधिकारियों को कहा कि अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही और आपसी तालमेल के साथ निभाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम जालंधर मंदीप कौर, एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला हेरिटेज सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *