पूर्व सांसद सुशील रिंकू पहुंचे अर्बन एस्टेट, कहा- बंद हुए रेलवे फाटक दोबारा खुलेंगे, नया अंडरपास भी बनेगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस मसले पर दिल्ली में की मुलाकात, रेल अफसरों की लगी ड्यूटी
नया अंडरपास बनने और रेलवे फाटक खुलने से कई इलाकों के हजारों लोगों को मिलेगी राहत – रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू आज रेलवे अफसरों और नगर निगम के इंजीनियरों के साथ अर्बन एस्टेट में रेलवे फाटक नंबर सी-7 का दौरा करते हुए उसे खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए। सुशील रिंकू पिछले दिनों इस मुद्दे पर दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात भी की। उन्होंने रेल मंत्री से मांग रखी थी कि बंद किए गए इस फाटक को खुलवाया जाए।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल अधिकारियों को इस फाटक को खोलने का आदेश दिया है। इसे लेकर आज पूर्व सांसद सुशील रिंकू और फिरोजपुर डिवीजन के रेल अफसरों ने फाटक का जायजा लिया। सुशील रिंकू ने बताया कि पिछले दिनों मूसलाधार बारिश के दौरान रेलवे अंडरपास में पानी भर गया, जिससे वहां आवाजाही बंद कर दी गई। जिससे अर्बन एस्टेट समेत कई इलाके के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि रेलवे ने जालंधर के सुभाना में अंडरपास बनाया। इस अंडरपास के चालू करने के बाद रेलवे ने अर्बन एस्टेट में रेलवे फाटक नंबर सी-7 को पक्के तौर पर बंद कर दिया गया। जिससे सैकड़ों घरों के लोगों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। बारिश के दौरान जब इस अंडरपास में पानी जमा हुआ तो लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए।
सुशील रिंकू ने बताया कि सुभाना के खोले गए अंडरपास अर्बन एस्टेट से काफी दूर है, जिससे लोगों को कई किमी घूमकर आना जाना पड़ता है। पूर्व सांसद रिंकू ने कहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों फाटक खुलवाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां एक और अंडरपाल बनाने का प्रस्ताव है, जिससे इस इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर रिंकू के साथ रेलवे एडीईएन नरिंदर सिंह, एसएसई प्रणब आनंद, नगर निगम के एक्सईएन रामपाल, एसडीओ सौरव और पार्षद कंवर सरजात भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *