एच.एम.वी. में बेसिक लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर कार्यशाला का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्रांगण में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल नेतृत्व में कॉमर्स क्लब द्वारा बेसिक लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर एक कार्यशाला का आयोजन भारतीय विकास परिषद (युवा), एच.एम.वी. पूर्व छात्रा संगठन व एनएसएस की सहभागिता में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीएवी गान से किया गया। इस उपरांत कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता ने कार्यशाला की विषय-वस्तु का परिचय देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में मेडिकल एमरजेंसी के समय पीडि़त व्यक्ति को तत्काल दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन डॉ. मुकेश गुप्ता ने छात्राओं को कार्डिक अरेस्ट की एमरजेंसी के समय जीवन रक्षण की सरल युक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्डिक अरेस्ट की अवस्था में प्रथम 10 मिनट में मुट्ठियों की सहायता से छाती के बीच दबाव देकर पीडि़त व्यक्ति को नवजीवन प्रदान किया जा सकता है। डॉ. मुकेश गुप्ता को जीवन रक्षक युक्तियों का एक लाख से अधिक व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने का गौरव प्राप्त है। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त डॉ. गुप्ता ने इस तकनीक का प्रशिक्षण छात्राओं को प्रदान किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को मेडिकल एमरजेंसी में धैर्य, सूझबूझ व मानवतावादी भावना के साथ दूसरों की रक्षा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बिजनेस के क्षेत्र में आने वाली नवयुवतियों में नेतृत्व, आलोचनात्मक सोच और मानवतावादिता के संचार में सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर रजिन्द्र ऋषि, भारतीय विकास परिषद, रीजनल सह-सचिव ने भारतीय विकास परिषद के कार्यों का उल्लेख करते हुए सब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दविंदर बजाज, हरसौरभ सिंह बजाज, राकेश बब्बर, कर्मचंद सेखों, विनोद कुमार, डॉ. सुगंधा भाटिया, राकेश गोयल, रमनदीप कौर, सुभाष गुप्ता, मीनू कोहली, सविता महेंद्रू, डॉ. शालू बत्तरा, हरमनु भी उपस्थित थे। इस कार्यशाला में 248 छात्राओं ने भाग लिया। मंच संचालन डॉ. ज्योति गोगिया व डॉ. जसप्रीत कौर ने किया।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *