लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में सुरक्षा मॉक ड्रिल संबंधी व्याख्यान का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा महिला कॉलेज, जालंधर से ए. एन.ओ. लेफ्टिनेंट (डॉ.) रूपाली राजदान और 2 पी.बी. गर्ल्स बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर से हवलदार गुरदीप सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल अभ्यास पर एक संक्षिप्त व्याख्यान कॉलेज के एन.सी.सी. विभाग द्वारा उसी यूनिट से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम.एस. सचदेव के कुशल मार्गदर्शन में डी.जी.एन.सी.सी .की गाइडलाइन्स के आधार पर आयोजित किया गया था। व्याख्यान के दौरान कैडेटों को मॉक ड्रिल के
दौरान क्या करें और क्या न करें के बारे में निर्देशित किया गया और नागरिकों को न घबराने और ड्रिल के दौरान सुरक्षा उपायों और नियमों का पालन करने के लिए मार्गदर्शन करके उनकी मदद की। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने एन.सी.सी .विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *