सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक गतिविधि का आयोजन किया, जिसमें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए सभी श्रमिकों का आभार व्यक्त किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

विद्यार्थियों ने नारे लिखे जैसे कुछ दर्द और काम के बिना कभी कुछ हासिल नहीं होता है, आदि। विद्यार्थियों ने मजदूर दिवस पर लेख भी लिखे और उस पर पोस्टर भी बनाए। विद्यार्थियों ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार वितरित किए। इस दिन, समूह की उपाध्यक्ष संगीता चोपड़ा ने इस पहल के लिए कर्मचारियों और छात्रों की सराहना की और उन्हें इन गतिविधियों
में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *