अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर अलायंस क्लब जिला126-ऐन ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर/अरोड़ा- ऐसोशिऐशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126-ऐन ने चार्टर गवर्नर जी एस जज की अगुवाई में अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। जज ने कहा की यह जो हादसा हुआ है बहुत ही दुखदाई है और हम अपनी संस्था की तरफ से श्रद्धांजलि देते हैं और प्रभु पिता परमात्मा से हाथ जोड़कर विनती करते हैं इन सब महान आत्माओं को अपने चरणों में निवास दे । उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने भी कहा कि यह बेहद दिल दहलाने वाली घटना है जिसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। इस दुखद घङी में हमारी संवेदनांऐ इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए है।सभी सदस्यगण ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। इस अवसर पर चार्टर गवर्नर जीएस जज, पी आई डी जे ऐस डांग, उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू,रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, डी सी टी मनी कुमार, पीआरओ मंदीप सिंह सोहल, जगन नाथ सैनी,ऐली राकेश चावला, अशोक बजाज,प्रधान पवन कुमार गर्ग, संजय भल्ला,राम लुभाया,अडवाईजर जी डी कुन्द्रा, संजीव गंभीर, एम एल गुप्ता,जयदेव मल्होत्रा,राजीव अग्रवाल, प्रमोद आनंद, नरेंद्र शर्मा,रमेश भंडारी,गुरमीत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *