Breaking News

15,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजीलेंस ब्यूरो द्वारा वसीका नवीस गिरफ्तार

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को जालंधर जिले की सब-तहसील गोराया के वसीका नवीस (डीड राइटर) पवन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फगवाड़ा के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने तहसील फिल्लौर के तहत सब-तहसील गोराया के संयुक्त सब-रजिस्ट्रार और गोराया स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात एक रजिस्ट्री क्लर्क के माध्यम से एक रजिस्ट्री दर्ज कराने के बदले रिश्वत की मांग की और प्राप्त की।
जांच के दौरान विजीलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को सही पाया, जिसके कारण आरोपी वसीका नवीस को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस मामले की आगामी जांच के दौरान संयुक्त सब-रजिस्ट्रार और रजिस्ट्री क्लर्क की भूमिकाओं की भी जांच की जाएगी।

About admin

Check Also

ब्लॉक अजनाला, अमृतसर में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन

अजनाला (अरोड़ा) :- डाक विभाग द्वारा आज अजनाला, अमृतसर में स्थित उप डाकघर अजनाला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *