Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की बीआइइ के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त की पहले 3 स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते हुए अपना वर्चस्व स्थापित करते रहते हैं।इसी श्रृंखला में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बिजनेस इन्नोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रथम सेमेस्टर की इसीता सामन्ता ने 7.6 एसजीपीए(SGPA)के साथ यूनिवर्सिटी में प्रथम, काजल प्रीत कौर ने 7.52 एसजीपीए के साथ द्वितीय एवं शिवम शर्मा ने 7.44 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहां कि अभी तो शुरुआत है वे आने वाले समैस्टरज़ में भी इसी तरह सख्त मेहनत करते रहे और अपनी उपलब्धि को बरकरार रखें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला एवं मैडम इनायत कपूर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ताकि वे कामयाबी की बुलंदियों को चूम सके।

About admin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *