Breaking News

पाईटैक्स में दिव्यांगों व बुजुर्गों को मिलेगी व्हील चेयर सुविधा

अमृतसर (प्रदीप) :- अमृतसर के रंजीत ऐवेन्यू में बृहस्पतिवार से शुरू हुए पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में आने वाले दिव्यांगों तथा बुजुर्गों की सुविधा के लिए जिला रैडक्रास सोसायटी के सहयोग से व्हील चेयर की सुविधा प्रदान की जाएगी। अमृतसर की जिला उपायुक्त साक्षी साहनी ने आज यहां पाईटैक्स का दौरा करने के बाद रैडक्रास सोसायटी तथा पाईटैक्स प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि इससे मेले में आने वाले दिव्यांगों तथा बुजुर्गों को मेले में घूमना आसान होगा। इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के डिप्टी सैकटरी जनरल नवीन सेठ ने बताया कि यहां सात व्हील चेयर रखी गई हैं। जो यहां के गेट नंबर तीन पर उपलब्ध रहेंगी। पाईटैक्स में आने वाले दिव्यांगों तथा बुजुर्गों के लिए यहां सात चेयर लगाई गई हैं। यहां रेडक्रास के वालंटियर दिव्यांगों व बुजुर्गों की सुविधा के लिए उपलबध रहेंगे। वालंटियरों द्वारा स्वयं बुजुर्गों व दिव्यांगों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मानवप्रीत सिंह, पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

About admin

Check Also

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *