Breaking News

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के संबंध में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के इतिहास विभाग के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को मनाते हुए और उनकी शिक्षाओं एवं उपदेशों को मानवीय जीवन में धारण करने के संबंध में जागरूकता फैलाने की मकसद के साथ सलोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया. इन गतिविधियों में 10+1 तथा 10 +2 की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों को सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही कर्म करने, सेवा, सिमरन, जनकल्याण, मिलजुल कर रहने, सच्चाई, उच्च आचरण, सामाजिक बराबरी, दया आदि जैसी शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *