जालंधर (अरोड़ा) :- आज़ लायलपुर खालसा कॉलेज फ़ॉर वीमेन जालंधर में हिंदी के प्रसिद्ध मध्यकालीन निर्गुणवादी कवि संत कबीर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने कबीर के जीवन और वाणी पर आधारित आलेख प्रस्तुत किये और कबीर के दोहों का पाठ किया. इस अवसर पर हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमरदीप देओल ने छात्राओं को कबीर साहिब के जीवन दर्शन से परिचित करवाया. कॉलेज प्रिंसिपल मैडम डॉ.सरबजीत कौर राय ने अपने सम्बोधन में कहा की आज़ के युग में कबीर वाणी और भी अधिक प्रसांगिक है क्यूंकि वह सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं. इस अवसर पर डॉ. रमनप्रीत कौर, मैडम राजवंत भी उपस्थित रहे
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera