एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर ने ई-वेस्ट जागरूकता सत्र की मेजबानी

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर ने हाल ही में पहल एनजीओ के सहयोग से एक प्रभावशाली ई-कचरा जागरूकता सत्र का आयोजन किया। एपीजे एजुकेशन सोसाइटी जो समग्र शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जानी जाती है, उनकी अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया ऐसे प्रयासों का हमेशा समर्थन करती है और छात्रों के बीच पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देती है। यह कार्यक्रम स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें पहल के प्रोजेक्ट मैनेजर बिपन सुमन और उनके सहयोगी प्रदीप ने सत्र में छात्रों को टिकाऊ ई-कचरा प्रबंधन प्रथाओं के लिए शिक्षित किया। इस उपलक्ष्य पर मोहित (एपीजे कॉलेज की तरफ से) छात्रों को संबोधित किया। जो स्वयं इस एनजीओ के सक्रिय सदस्य हैं।छात्रों ने सक्रिय रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया और इंटरैक्टिव सत्र के दौरान उनके व्यावहारिक उत्तरों के लिए उन्हें प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया। पहल एनजीओ ने स्कूल के इस अद्भुत प्रयास के लिए स्कूल को भी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *