सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नज़दीक एन.आई.टी के विद्यार्थियों ने किया ग्रुप का नाम रोशन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नज़दीक एन.आई.टी के विद्यार्थियों ने ज़िले के 80 स्कूल में बास्कटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर चमकाया ग्रुप का नाम। हाल ही में जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला (खेल और विज्ञान) के 80 स्कूलों के बीच एक इंटर स्कूल प्रतियोगिता 2024 जिसे जी एन ए यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रस्तुत किया गया उसमे सेंट सोल्जर के छात्रों ने बास्केटबाल मैच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। “इंटरस्कूल
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बास्केटबॉल टीम को बहुत-बहुत बधाई दी गई! तीसरा स्थान हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का प्रमाण है। इस मौके स्कूल की टीम को 1100/- रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी गई। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्कूल छात्रों की कड़ी मेहनत पर उनको बधाई दी और ऐसे ही मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *