एचएमवी में हॉस्टल के स्पोर्ट्स विंग की रैनोवेशन का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में ओजस्वी हॉस्टल में स्पोर्ट्स विंग के रैनोवेशन का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि यह रैनोवेशन सूद परिवार द्वारा करवाई जा रही है। यह सूद परिवार का बड़प्पन है कि उन्होंने इस प्रोजैक्ट का कार्यभार संभाला है। सूद परिवार की ओर से जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद, अरूणिमा सूद, वाई.के. सूद, मनोरमा मायर, सुषमा सूद, लोकल एडवाइजरी कमेटी सदस्य कुन्दन लाल अग्रवाल, एस.पी. सहदेव, डॉ. सुषमा चावला उपस्थित थे। कैलीफोर्निया से डॉ. इंदर सूद ऑनलाइन जुड़े थे। डॉ. अजय सरीन ने सूद परिवार का इस योगदान के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि स्पोर्ट्स फैकल्टी व खिलाड़ी सदैव आभारी रहेंगे। सूद परिवार ने यह आश्वासन दिया कि यह प्रोजैक्ट मार्च 2025 तक पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर डीन, फैकल्टी इंचार्ज, पीआरओ, फैकल्टी फिजीकल एजुकेशन विभाग, आफिस अधीक्षक व खिलाड़ी छात्राएं उपस्थित थे।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *